Header Ads Widget

भगवान परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा

टीकमगढ़ शहर में शनिवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतिमा स्थल पर अभिषेक और पूजन का कार्यक्रम हुआ। शाम 7 बजे नजरबाग मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शहर के प्रमुख मंदिरों के साधु संत और ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।
भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतिमा स्थल पर अभिषेक पूजन का कार्यक्रम रखा गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम मंदिर पहुंचे। विधि विधान से वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इसके बाद 21 कुंडीय अग्निहोत्र यज्ञ का अनुष्ठान हुआ। अभिषेक और यज्ञ के बाद आरती उतारकर पूजा अर्चना की गई। किया गया। इसके बाद 21 कुंडीय अग्निहोत्र यज्ञ का अनुष्ठान हुआ । अभिषेक और यज्ञ के बाद आरती उतारकर पूजा अर्चना की गई। भगवान परशुराम की अष्टधातु से निर्मित 51 फीट ऊंची प्रतिमा निर्माण के लिए धातु संग्रह भी किया जा रहा है। सुबह जन्म महोत्सव के उपलक्ष में महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतिमा स्थल पर अभिषेक पूजन और यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि आज शाम 6 बजे नजरबाग मंदिर में शोभा यात्रा के लिए सभी लोग एकत्रित हुए। इसके बाद शाम 7 बजे गाजे-बाजे के साथ शहर में भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शहर के प्रमुख मंदिरों के साधु संत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।
शोभा यात्रा का रास्ते में जगह-जगह लोगों स्वागत किया। मिश्रा चौराहे पर भाजपा विधायक राकेश गिरी गोस्वामी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। स्टेट बैंक चौराहा पर पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव और ताल दरवाजा मोहल्ले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। यात्रा का समापन महेंद्र सागर तालाब स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर हुआ। यहां भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments