टीकमगढ़ बीते दिन सुबह 9 बजे टीकमगढ़ की जागरूक जनता नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार (पप्पू मलिक) के निवास पर गर्मी के मौसम में शहर में समुचित पेयजल व्यवस्था की मांग को लेकर गई थी। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के पार्षद भी साथ थें। पेयजल की व्यवस्थाओं पर अध्यक्ष महोदय द्वारा 2 सूखी रोटी मंगवाकर कहा कि इन भिखारियो को दे दो । नपाध्यक्ष का यह व्यवहार देखकर सभी आश्चर्य में थे उसके बाद नपाध्यक्ष बोले में आठ माह पहले पार्षदो को भीख दे चुका हूँ।
नपाध्यक्ष का यह व्यवहार एवं बातचीत जनता का अपमान करने के लिये किया गया है। उनका यह व्यवहार एवं संस्कार और ओछी मानसिकता को दर्शाता है। और यह सिद्ध होता है कि, कांग्रेस का अध्यक्ष खरीद फरोख्त करके वने है। भाजपा इस मुद्दे का सदा से ही विरोध करती रही है।
शहर में पेयजल समस्या, प्रधानमंत्री आवास में भ्रष्टाचार एवं भाई-भतीजाबाद तथा मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु सम्पूर्ण करो के भुगतान जैसे मुद्दे शामिल है।
इस घटना से आहत लोग पूर्व विधायक के. के. श्रीवास्तव, पूर्व नपाध्यक्ष जब्बार खांन, पार्षद ध्रुव यादव, श्रीमति पूनम जायसवाल ने आर्थिक मदद की एवं वर्तमान विधायक राकेश गिरि एवं पूर्व भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी द्वारा क्रमशः 2 टेक्टर-टेंकर एवं 1 टेक्टर टेंकर के लिये पेयजल व्यवस्था की सप्लाई करने के लिये प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
नपाध्यक्ष का आज का व्यान सुनियोजित तरीके से दिया गया, जिस तरीके से 8 महीने से जनता को गुमराह कर भटकाने का काम कर रहे है। इसी प्रकार से आज भी जनता से जुडे हुये विषयों पर कोई भी बात नही की गई 20 मिनिट इंतजार कराने के बाद अपमान करके और किसी भी मुद्दे पर जबाव न देते हुये आप अंदर चले गये। यह कृत्य आपको अक्षम दर्शाता है।
टीकमगढ़ दर्पण से गिरीश कुमार खरे की रिपोर्ट
0 Comments