Header Ads Widget

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत दिव्यांग महिलाओं के ऑनलाईन पंजीयन हेतु विशेष अभियान आयोजित

टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में दिव्यांग महिलायें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिये आवेदन पंजीयन सुगमता से कर सकें, इसके लिये जिले में अभिनव पहल करते हुये आज विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले में सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डाें में घर-घर जाकर 23 से 60 वर्ष उम्र की दिव्यांग पात्र महिलाओं के मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत ऑनलाईन पंजीयन किये गये।
विशेष अभियान के तहत पंजीयनकर्ताओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिले में प्रत्येक जनपद एवं निकायों द्वारा ग्राम पंचायत तथा वार्ड वार 23 से 60 वर्ष उम्र की दिव्यांग पात्र महिलाओं की चयनित सूची के अनुसार घर-घर जाकर दस्तक दी गई। घर पहुंचने पर दिव्यांग महिलाओं का फूलमाला पहनाकर उनका सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पंजीयनकर्ताओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्रतानुसार दस्तावेजों का परीक्षण कर मौके पर ही ऑनलाईन पंजीयन करवाया गया। दिव्यांग महिलाओं एवं उनके परिजनों ने योजना के पंजीयन हेतु की गई जिला प्रशासन द्वारा की गई अभिनव पहल की प्रशनंसा की। बताया गया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जले में पात्र महिला हितग्राहियों के पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है। जिले की 4 जनपदों की 324 ग्राम पंचायतों तथा 8 नगरीय निकायों के 132 वार्डाें में शिविर लगाकर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। इसीक्रम में दिव्यांग महिलायें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिये आवेदन पंजीयन सुगमता से कर सकें इस हेतु कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में जिले में विशेष अभियान चलाकर दिव्यांग महिलाओं के पंजीयन करवाये गये। इसके लिये जिले में प्रत्येक जनपद एवं निकायों द्वारा ग्राम पंचायत तथा वार्ड वार 23 से 60 वर्ष उम्र की दिव्यांग पात्र महिलाओं का आकलन किया गया जिसमें दिव्यांग महिलाओं की संख्या 3102 है। इनकी सूची बनाकर पंजीयनकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पंजीयन की कार्यवाही की गई।

टीकमगढ़ दर्पण से गिरीश कुमार खरे की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments