Header Ads Widget

धर्म में धन का निवेश भव-भावन्तर तक फलदाई होता हैं-मुनि सुधासागर



 श्री १००८ दिगम्बर जैन अतिशयकारी पार्श्वनाथ धाम पंचायती मंदिर के नव निर्माण का हुआ शिलान्यास
                 
टीकमगढ़- नगर में पंचकल्याणक महामहोत्सव के बाद परमपूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री१०८ विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री१०८ सुधासागर जी महाराज(ससंघ) नगर के मध्य स्थित प्राचीन मांझ जैन मंदिर में धर्म की अविरल धारा बहा रहे हैं!
निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने आज प्रवचन में कहा कि धर्म मे धन का निवेश भव-भावन्तर में फलदायी होता हैं, उसमें रिस्क शब्द नहीं होता हैं,जबकि व्यापार में लाभ-हानि दोनों निहित है गुरुवार को श्री १००८ दिगम्बर जैन अतिशयकारी पार्श्वनाथ धाम पंचायती मंदिर के नव निर्माण का विधिवत शिलान्यास हुआ,जीर्ण शीर्ण मंदिर का नव निर्माण पाषाण से किया जायेगा,जिसमें प्रथम तल पर 5 वेदियो के पुण्यार्जक जननायक, दानवीर स्व. श्री कल्याण चंद नायक परिवार, दानवीर श्री बाबूलाल जी,राजा कारी परिवार, स्व. बाबूलाल जी बजाज एडवोकेट परिवार, हुकुमचंद खुरखुरिया परिवार,स्व.श्री कपूर चंद पोतदार परिवार ने शिलान्यास किया!

Post a Comment

0 Comments