Header Ads Widget

लाखा बंजारा झील में होगा कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम


सागर। हर माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल परिवार शहर के अलग अलग स्थानों पर ध्वज वंदन कार्यक्रम कराता आ रहा है।
इसी श्रृंखला में इस माह के अंतिम रविवार को लाखा बंजारा झील में,बस स्टैंड के सामने यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम महासचिव (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) रमाकांत यादव के आतिथ्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के आयोजक सिंटू कटारे ने बताया कि झील की दुर्दशा दयनीय है,शायद इस कार्यक्रम के बाद अंधे,बहरे शासन को दिखाई और सुनाई दे।
सेवादल अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में सेवादल के सागर जिले के प्रभारी डा.दिलीप शुक्ला सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष श्री कटारे ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसी,महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस,एन.एस.यू.आई,सेवादल और कांग्रेस की सभी बिंगो के कांग्रेस परिजनो को रविवार 26 मार्च को सुबह 10.30 बजे बस स्टैंड के सामने उपस्थित होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments