Header Ads Widget

महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि, गुड़ा नजदीक पाली में फहराया ध्वज


हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में गांव-गांव पहुंच रही पूर्व विधायक चंदा सिंह
पलेरा।। बीते सोमवार को खरगापुर विधानसभा के पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर समेत कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। गांधीजी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करते हुए पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। शांतिपूर्ण आंदोलन, प्रेम-भाईचारा व सत्याग्रह जैसी विरासत हमें बापू से ही मिली हैं, जिसकी राह पर आगे बढ़कर हम भारत को जोड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर ग्राम गुड़ा नजदीक पाली में तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा' के तहत श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया दिया है। पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि माननीय राहुल गांधी के द्वारा देश से किया गया वादा लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने पूरा कर दिया है। भारत में नई उम्मीदों का सवेरा जल्द होगा। जिसके बाद ग्राम गुड़ा नजदीक पाली समेत लारौन में पूर्व विधायक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल हुई। देशभक्ति के नारों के साथ बढ़ रही इस यात्रा में पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के साथ खरगापुर विधानसभा क्षेत्र का जनसैलाब उमड़ रहा है। पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अनुभव हर घर पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को रूबरू कराया जा रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रेम नारायण तिवारी, अरुण प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, देशराज सेन, आसाराम प्रजापति, कालीचरण अहिरवार, प्यारे लाल अहिरवार, जोधा अहिरवार, भानु प्रताप सिंह बुंदेला, गनपत यादव, छत्रपाल सिंह बुंदेला, पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, राजाराम लोधी, रामस्वरूप यादव समेत कांग्रेश के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments