टीकमगढ़ नगर के गांधी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भारत के 15 वे राष्ट्रपति के बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई भारत का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा इसका अंतिम फैसला हो गया है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुँचने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति है। उनकी जीत के बाद पूरे देश का आदिवासी समाज जश्न मना रहा है। उधर भाजपा और उसके सहयोगी संगठन भी द्रौपदी मुर्मू की जीत की ख़ुशी मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने महामहिम बनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। एवं टीकमगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष अमित नुना सुरेंद्र शर्मा जिला संगठन प्रभारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव रिंकी भदौरा पूनम सिंह परमार भारतीय जनता पार्टी युवा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय यादव रितेश भदौरा पवन पांडे मुन्ना साहू रोहित बैसाखीया सहित सभी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशियां मनाई भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
टीकमगढ़ दर्पण से गिरीश कुमार खरे की रिपोर्ट
0 Comments