Header Ads Widget

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित

 
टीकमगढ़।। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अमित नुना एवं संगठन की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनीश खान ने अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। मंडल अध्यक्ष बल्देवगढ़ इरशाद खान, पलेरा मंडल का एहसान मंसूरी, कुड़ीला का नूर मोहम्मद एवं खरगापुर मंडल का नवाब खान को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है । नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का खरगापुर विधायक राहुल सिंह  द्वारा स्वागत सम्मान किया गया तथा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना, भाजपा मंडल अध्यक्ष  महेश पटेरिया सुरेंद्र सिंह राजपूत संदीप सिंह पायक बाबूलाल यादव एवं पार्टी पदाधिकारियों  कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा खरगापुर विधायक राहुल सिंह  का शाल श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश खान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरफराज अहमद जिला महामंत्री मुमताज अली, मोइन अजहरी जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रऊफ शहजाद खान सुबराती खान, इसराइल खान, अनवर रजा, इमरान खान, सलमान खान, अब्दुल समद जमालुद्दीन काजी शहजाद खान खरगापुर सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments