मडावरा(ललितपुर)। थाना मडावरा क्षेत्र निवासी एक लड़की को सोशल मीडिया के द्वारा आये दिन मैसेज भेजने बाले एक युवक को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार हुए व्यक्ति निर्मल जैन तनय श्यामलाल जैन निवासी ग्राम हटा थाना बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश का रहने बाला बताया गया है। प्राप्त जानकारी में ज्ञात हुआ है कि यह व्यक्ति थाना मडावरा क्षेत्र की रहने बाली एक लड़की को सोशल मीडिया के माध्यम से आये दिन परेशान किया करता था।जिसकी सूचना पीड़ित लड़की ने थाना मडावरा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ धारा 384/ 354d/ 509 आईपीसी व 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत करके आरोपी की तलाश में जुट गयी थी आज थाना मडावरा पुलिस ने आरोपी निर्मल जैन पुत्र श्यामलाल जैन उम्र करीब 39 वर्ष निवासी ग्राम हटा थाना बल्देवगढ़ जनपद टीकमगढ़ मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
0 Comments