Header Ads Widget

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पलेरा में चलाया सदस्यता अभियान।


पलेरा। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शुलभ भदौरिया के निर्देश अनुसार टीकमगढ़ जिले के अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ पवन सिंग्या के आह्वान पर रेस्ट हाउस पलेरा में श्रमजीवी पत्रकार संघ के नए सदस्यों को आईडी कार्ड वितरित कर, संगठन के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया।
तथा पत्रकारों के साथ वर्तमान में हो रहे आसमान व्यवहारों के प्रति जागरूक किया।
तथा संगठन विस्तार पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर ने कहा कि समस्त पत्रकार मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नेतृत्व में पत्रकारों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं को एक आवाज में उठाते हुए, साफ, स्वच्छ वातावरण का सृजन करने का कार्य करेंगे।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिलजुल कर कार्य करेंगे।
जिससे संविधान के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों को समाज में स्थापित कर सकें। इसी मौके पर पलेरा श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंग्या का आज जन्मदिन था जिसे पत्रकार श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्यों ने मिलकर मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर, एवं अटल तिवारी, हरगोविंद,ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंग्या, सत्येंद्र खरे, अनिल खरे, महेश पटेरिया, बालमुकुंद बकना, सुरेंद्र त्रिपाठी,सददाम राईन, इमरान खान, आशीष यादव, साहिर खान, मनीष कंथारिया,सहित पत्रकार बन्धु व श्रमजीवी संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments