Header Ads Widget

कांग्रेसियों ने शालीनता से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि


       पूर्व विधायक चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर ने दी श्रद्धांजलि
 पलेरा। आज पलेरा में वार्ड नंबर 1 पठेश्वरी मंदिर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 जिसमे कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायिका चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
तदपश्चात समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के द्वारा "रघुपति राघव राजा राम, पति के पावन सीता राम"
 गीत एक लय में गुनगुनाया गया।
पूर्व विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि खरगापुर विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी से तथा उनके नुमाइंदों से डरने की जरूरत नहीं है।
 कांग्रेश के हर कार्यकर्ता के साथ गौर परिवार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
उन्होंने कहा कि अति शीघ्र साम-दाम-दंड-भेद वाली राजनीति का अंत होने जा रहा है इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
 उसके बाद समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने अपने हाथों से खाना परोसा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह गौर, ब्लॉक अध्यक्ष पलेरा राजू राय, रुस्तम खान, मोहन अहिरवार, सत्येंद्र खरे, नीरज देशमुख, बिस्मिल्लाह बानो, अवधेश रावत, राकेश खरे, विश्वदीप चौहान, विनोद वर्मा, राज नापित, इकरार खान, शिवा सोनी, नरेश दत्त तिवारी, राम प्रकाश दीक्षित, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments