Header Ads Widget

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मीरा खरे को किया नियुक्त


 टीकमगढ़ । नगर के बड़ा तालाब स्थित पाप पुण्य का लेखा जोखा करने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें  योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं  सुनीता खरे के आदेशानुसार  विभा श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव की अनुशंसा पर  मीरा खरे पत्नी  प्रकाश नारायण खरे को टीकमगढ़ जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया जिसको लेकर आज टीकमगढ़ में चित्रगुप्त मंदिर में महा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं श्री चित्रगुप्त भगवान जी को राजभोग अर्पण किया आज के इस कार्यक्रम में  मीरा खरे जी  को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ दिल्ली पंजीकृत के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया एवं उनका नियुक्ति पत्र प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा   विभा श्रीवास्तव एवं  रीना श्रीवास्तव प्रदेश सचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा सौंपा गया आज के इस कार्यक्रम में  सर्वप्रथम कन्या पूजन किया गया एवं सभी महिलाओं को सुहाग का सामान वितरित कर धर्म लाभ अर्जित किया गया सभी बहनों ने  मीरा खरे जी को नवीन दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम मे विभा  श्रीवास्तव रीना श्रीवास्तव सुनीता खरे बबीता श्रीवास्तव निर्मला खरे सुधा खरे एवं  सभी महिलाएं   मुख्य रूप से उपस्थित रही

Post a Comment

0 Comments