Header Ads Widget

कुआं में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

पृथ्वीपुर- थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दुमदुमा के चंदेली टोरिया ग्राम में 10 वर्षीय बालक की कुऐं में डूबने से मौत हो गई है।
 
चंदेली टोरिया निवासी हल्कू रैकवार ने थाने में रिर्पोट दर्ज कराते हुये बताया कि उसका लडका मजदूरी करने के लिये दिल्ली गया हुआ है। और उसका नाती धर्मेन्द्र जो बोल नही पाता था उसके साथ ग्राम में रहते है। बुधवार को सुबह 07 बजे पडोसियो ने सूचना दी कि उसका नाती धर्मेन्द्र सरकारी कुआ में नहाने गया था और कपडे बाहर रखे हुये। और वह कही नजर नही आ रहा है। तभी सरकारी कुऐं के पास जाकर देखा तो धर्मेन्द्र नही था। और कुऐं में देखा तो बाल्टी उतराती हुई दिखी। तब काटा डालकर उसकी खोज की गई और वह कुऐं में डूबने से मृत हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। 

Post a Comment

0 Comments