Header Ads Widget

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान हुआ शुरू नगर के युवा आए आगे

पेड़ लगाओ ,पेड़ बचाओ अभियान शुरू नगर के युवा आए आगे


 टीकमगढ़ l  पेड़ हम सभी के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। पेड़ों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यह न सिर्फ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि खाने के लिए भोजन भी उपलब्ध करवाते हैं।
पेड़, पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि हम लोग पेड़ों के महत्व को समझें और इसे बचाने के लिए पर्यत्न करनें क्योंकि जब हम सभी लोग मिलकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे, तभी हम अपने पर्यावरण को बचा पाएंगे, 
      आज नगर लिधौरा के युवाओं ने आगे आकर प्रकृति को संतुलित एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जिसमें नगर पालिका लिधौरा के सहयोग से वृक्ष बचाओ वृक्ष लगाओ अभियान शुरू किया गया जिसमें नगर के युवाओं ने आज बड़ी दिलचस्पी दिखाई और नगर में लगभग 600 पौधों का रोपण किया जो विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम कुमार रजक नंद किशोर रजक नीरज अहिरवार एवं नगर के सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments