पृथ्वीपुर- थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बीरसागर ग्राम से 16 वर्षीय नाबालिक का पुलिस ने गुम इसांन का मामला दर्ज किया था। जिसे रविवार को लडकी को दस्तयाब किया गया।
थाना प्रभारी नरेन्द्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह के द्वारा चलाये जा रहे आपरेन मुस्कान अभियान के तहत गुम हुई लडकियो को पुलिस के द्वारा दस्तयाब किया जा रहा है। उसी के तहत विशेष अभियान चलाकर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पॉल सिंह डाबर व एसडीओपी संतोष पटेल के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बीरसागर निवासी फूलसिंह सौर ने रिर्पोट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय लडकी मिथलेश सौर घर से कही गुम हो गई थी। जिस पर पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसे रविवार को पुलिस ने ग्राम डासा जिला जफरपुर द्वारका दिल्ली से दस्तयाब किया गया और लडकी की बरामदी उपरांत उसे उनके माता पिता को दस्तयाब किया गया। जिसमें एएसआई मनोज तिवारी, आरक्षक रविन्द्र, अरविन्द्र एंव महिला आरक्षक मोनिका की विशेष भूमिका रही।
0 Comments