पृथ्वीपुरः- कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन के द्वारा पिछले एक सप्ताह से कलम बंद, काम बंद हडताल निरंतर जारी है और संगठन के द्वारा जन प्रतिनिधियों से भी समर्थन मांगा गया है।
जनपद पंचायत के समक्ष संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संगठन के द्वारा निरंतर कलम बंद हडताल जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास विभाग पंचायत मंत्री से निरंतर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों के द्वारा मांग की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संगठन के लोगों ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह परमार एवं जनपद सदस्य संजीव रावत आदि जनपद सदस्यों के समक्ष अपनी मांगों को पूर्ण कराने के लिये इन्हे ज्ञापन सौंपकर अपनी ओर से प्रदेश की सरकार को अवगत कराने के लिये मांग की है। साथ ही कर्मचारियों के द्वारा निरंतर काम बंद, कलम बंद हडताल जारी है। मांग करने बालों में जिला अध्यक्ष हाकिम सिंह क्षत्रीय, ब्लॉक अध्यक्ष देवकी नन्दन यादव, जगदीश विश्वकर्मा बागराज पाल, रविन्द्र यादव, सोवरन सिंह परिहार, नरेन्द्र भूषण यादव, बाबूलाल बुनकर, महेन्द्र तिवारी, महाराम निरंजन, रूपसिंह यादव, जगदीश रैकवार, बृजेन्द्र बाजपेई, राजेन्द्र सिंह बुन्देला, महाराम निरंजन, रामसहांय अहिरवार, चिन्तामन क्षारी, रविन्द्र अहिरवार, अरविन्द्र झां, शोभाराम कुशवाहा, कौशलेन्द्र परिहार, उमांकान्त तिवारी, आदि उपस्थित रहे।
0 Comments