Header Ads Widget

संयुक्त मोर्चा संघकी अनिश्चितकालीन हड़ताल में पहुंचे विधायक

टीकमगढ़। गुरुवार से मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के 17 संगठन के कर्मचारी अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के पास स्थित जनपद पंचायत के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। अनिश्चितकालीन हड़ताल में ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, उपयंत्री, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास कर्मचारी, स्वच्छ भारत मिशन सहित समस्त पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के समस्त कर्मचारी संयुक्त मोर्चा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं समस्त कर्मचारियों का कहना है कि हमारी मांगे जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए वही शुक्रवार के दिन कलेक्ट्रेट के पास मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विधायक राकेश गिरी ने पहुंचकर कर्मचारियों का समर्थन किया एवं उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी मांगे जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाएंगी इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने कहा कि आज समस्त संयुक्त मोर्चा की हड़ताल पर पहुंचकर उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली एवं संयुक्त मोर्चा की जितनी भी अलग-अलग मांगे हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा एवं इनकी मांगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अवगत कराया जाएगा इस मौके पर सचिव जिला अध्यक्ष बृजभान यादव, रोजगार सहायक जिला अध्यक्ष संदीप यादव, इंजीनियर अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मनीष जैन, कपिल जैन, साधना गुप्ता, रिचा दुबे, टीकमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पवन जैन, रोजगार अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, मनरेगा मनीषा तिवारी, सहायक यंत्री डीके शर्मा सहित अनेक संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments