Header Ads Widget

एक पेड़ लगाने से मिलती है 10 लोगों को प्राणवायु: पंकज अहिरवार

आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।हर साल 5 जून के दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है, इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है।

 टीकमगढ़।अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार ने विश्व पर्यावरण दिवस की अवसर पर लगाए पेड़ लोगों से की अपील ,आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
दुनियाभर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है. इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।



टीकमगढ़ से राकेश भास्कर की रिपोर्ट..

Post a Comment

0 Comments