Header Ads Widget

चन्द्रपुरा ग्राम में किल कोरोना अभियान का घर घर जाकर किया जा रहा सर्वे

पृथ्वीपुरः-किल कोरोना अभियान के तहत चन्द्रपुरा गांव में घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। और लोगो की जानकारी एकत्रित कर बीमार लोगों का उपचार भी कराया जा रहा है।
कोरोना के वायरस की रोकथाम के लिये प्रदेश सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे है जिससे इस महामारी से लोगों को निजात मिल सके। इसी कढ़ी में 25 से 31 मई तक किल कोरोना का चौथा फेस का अभियान बड़े ही जोर जोर सोर से चलाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग आंगनवाडी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। और परिवार में जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार है उन्हे तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। 
साथ ही मास्क लगाना, सोसल डिस्टेंस का पालन करना, सेनेटाइजर का उपयोग करना, तथा 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। चन्द्रपुरा ग्राम में महिला बाल विकास, जिला कार्यक्रम
अधिकारी बृजेश त्रिपाठी, प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रियंका यादव के निर्देशन में शनिवार को किल कोरोना अभियान के तहत सेक्टर सुपरबाइजर उर्मिला सूर्यवंशी के साथ आंगनवाडी कार्यकर्ता रानी विदुआ एवं आशा कार्यकर्ता, घर घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्रित कर रही है।

Post a Comment

0 Comments