पृथ्वीपुर- जेरोना थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मजल में खाना बनाते समय अचानक सिलेण्डर में आग लग गई। और आग में मां एवं वेटी बुरी तरह से झुलस गई।
ग्राम पंचायत मजल निवासी कल्लू बंशकार की पत्नि कल्पना बंशकार एवं पुत्री पूनम बंशकार अपने कच्चे घर में गैस पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस रिसने से उसमें आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने अपना भयानक रूप ले लिया और सिलेंण्डर फट गया। सिलेण्डर फटने से मां बेटी आग से बुरी तरह झुलस गई और ग्रामीणो की मदद से फायर बिग्रेड वाहन को बुलाया गया। मौके पर पहुचा फायर बाहन के कर्मचारियो ने आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा ग्रस्ती का सामान राख हो गया। मां और बेटी को ग्रामीणो के द्वारा स्वाथ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां उनका डाक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
0 Comments