ललितपुर(अमित श्रीवास्तव) । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर तहसील मड़ावरा के ग्राम तिसगना में ककिसान विरोधी कानूनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष मड़ावरा धनसिंह कुशवाहा द्वारा हाँथ में काला झण्डा लेकर विरोध प्रकट करते हुए काला दिवस मनाया गया।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष मड़ावरा धनसिंह कुशवाहा ने बताया कि सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून सरकार वापस नहीं ले रही। काला कानून किसानों पर थोपा जा रहा है जिसके बिरोध में सैकड़ों किसान बार्डर पर धरना दे रहे हैं। सरकार द्वारा काला कानून वापस नहीं लिया गया जिसके बिरोध में आंशिक रूप से काला दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की समस्याएं हल नहीं हो जातीं तब तक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर जो भी गतिविधयां होंगीं चलती रहेंगीं
0 Comments