पूर्व मंत्री राठौर के निवास पर शोक संबेदना की व्यक्त
पृथ्वीपुरः- प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ जंग छेडी थी और अब एक और कोविड माफिया का राज शुरू हो गया है। जो ऑक्सीजन, बैड, वक्सीन, रैमसिडीवर इंजेकशन दिलाने के नाम पर पैसे बसूल रहा है। उक्त उद्गार नगर के जेर भवन स्थित पूर्व मंत्री स्व. बृजेन्द्र सिंह राठौर के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त के उपरान्त उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष पीसीसी के चेयरमैन कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना सादा है।
पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का कोविड-19 के दौरान निधन हो गया उनके निधन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दोपहर 12 बजे हैलीकॉप्टर नगर के भेडफार्म पर उतरे और वहां से कार द्वारा सीधे राठौर के जेर भवन स्थित निवास पर पहुंचे जहां उन्होने सर्व प्रथम स्व. बृजेन्द्र सिंह राठौर के चित्र पर पुष्पार्पित कर अपनी श्रध्दांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों से मिलकर गहरा दुःख प्रकट किया। उसके उपरान्त परिजनों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और विस्तार से चर्चा कर उन्होने कोविड-19 के खिलाफ हो रहे माफिया राज पर निशाना सादा है वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश की स्थिति बद् से बद्तर होती जा रही है मिडिल क्लास का आदमी गरीब और गरीब आदमी भीख मांगनों बालो में शामिल हो रहे। और युवा वेरोजगार फिर रहा है। युवाओं ने डिग्रियां कर रखी है लेकिन उन्हे रोजगार के नाम पर कोई नौकरी नही दी जा रही है केवल प्रदेश की जनता के साथ भाजपा की सरकार के द्वारा छला जा रहा है वहीं कोरोन संक्रमण का खौफ दिखाकर माफिया राज शुरू हो गया है। कोविड पेसेटों को ऑक्सीजन मिल नही रही , बैड की व्यवस्था नही है अस्पतालों की स्थिति खराब है इस दिशा में सरकार हांथ पर हांथ रखे बैठी है। मैने मुख्यमंत्री रहते हुये प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ आन्दोलन शुरू किया था और माफिया राज फिर से हॉवी है। इस समय कोरोना के नाम पर मरीजों से अस्पतालों में ऑक्सीजन,बैड उपलब्ध कराने,वैक्सीन एवं रेमेडिीवर इंजेकशन दिलाने के नाम पर भाजपा के लोग पैसों की बसूली कर रहे है और जनता त्राही त्राही कर रही है। और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्होने पूंछा है कि कोविड -19 से अभी तक कितनी मौते हो चुकी है और कितनी सामान्य तौर पर मौतें हुई है उसकी जानकारी दी जाये लेकिन वह जानकारी को छुपा रहे है। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल स्तर तक जाकर सरकार की नाकामी और की जा रही माफिया राज की करतूतें किसानों की खरीदी आदि को लेकर जनता के बीच जायेगी। और प्रदेश की भाजपा सरकार की पोल खोलेगी। कोविड-19 के नाम पर पांच महीने पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया ने बताया था और उनके द्वारा भारत की मीडिया का कार्य किया गया हैं ऐसे में समाज के प्रति भारत देश की मीडिया को जागरूक होने की जरूरत है और प्रदेश की भाजपा सरकार को पता होने के बाद भी इनके द्वारा कोई भी प्रबंध नही किया गया। केवल बरगला करके जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है जो अब जनता समझ चुकी है। उन्होने उनके पुत्र नीतेन्द्र सिंह राठौर, विनय सिंह राठौर एवं परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होने कहा कि वह इस समय स्व. बृजेन्द्र सिंह राठौर को अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिये आये है और यह बहुत ही दुखद है कि हमारे राजनैतिक सफर के सबसे अच्छे साथी को हमने खो दिया है। लेकिन इस क्षेत्र की जतना के साथ हमेशा साथ रहूंगा और उन्हे कभी कोई समस्या नही आने दी जायेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. गोविन्द सिंह लहार, घनयाम सिंह विधायक सेंवडा, नीरज दीक्षित विधायक महाराजपुर, अजब सिंह कुशवाह विधायक सुमावली, बैजनाथ कुशवाहा विधायक सवलगढ़, सुरेन्द्र सिंह शेरा विधायक बुरहानपुर, एवं रामिंसया भारती, गुड्डू राठौर, नीतेन्द्र सिंह राठौर, प्रकाश सिंह दांगी, संजय कसगर, आंतरिक्ष खरे, अंकित साहू, रविन्द्र घोष, गौरव शर्मा नवीन साहू, महेश यादव, दिनेश अहिरवार, भैयन यादव, आशोक अहिरवार, आदि ने उपस्थित रहकर श्रध्दांजलि अर्पित की।
0 Comments