पृथ्वीपुरः- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हे सभी उपस्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पार्पित कर सेवा का संकल्प लिया।
कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने पुष्पाहारों से उनके चित्र पर श्रध्दा सुमन अर्पित कर अपनी श्रध्दांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेस नेता नीतेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान देकर सभी के लिय कार्य किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह दांगी ने कहा कि स्व. नेहरू के द्वारा देशहित में कई निर्णय लेकर लोगों के लिये उन्होने योजनायें संचालित कर लाभ दिलाया है। जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष संजय कसगर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नेहरू का देश के विकास में अहिम योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, चैने अहिरवार, गनेश अहिरवार, सिध्दगोपाल विश्वकर्मा, नन्ना नायक, जितेन्द्र जैन, भगवत अहिरवार, मनोहर कुशवाहा, पेजसिंह यादव, दुर्गा अहिरवार, मुन्ना बंशकार, मूलचन्द्र पाल, आशाराम सूत्रकार, रामस्वरूप कुशवाहा, बृजेन्द्र यादव, वीरप्रताप अहिरवार, प्रकाश पाल, नारायण सिंह, चुनमुन कोरी, महेश बंशकार, शीलचन्द्र अहिरवार, घन्सू पाल, संजू चतुर्वेदी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments