Header Ads Widget

वासुदेव सिंह नामित हुए जिला गंगा संरक्षण समिति के सदस्य

      



मड़ावरा/ललितपुर(अमित श्रीवास्तव)। भारत सरकार एवं उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा पर्यावरणविद प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास के लिए लिये समर्पित सुविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता बासुदेव सिंह, मन्त्री, बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान, ललितपुर को जिला गंगा संरक्षण समिति का सदस्य बनाया गया है। भारत सरकार के राजपत्र संख्या 2458, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या 904,  8 सितम्बर 2020 द्वारा गंगा नदी के मूलस्वरूप को बनाये रखने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार जिला गंगा संरक्षण समिति में बासुदेव को सदस्य बनाया गया है। जिलाधिकारी ललितपुर के मार्ग दर्शन में  जिले में गंगा नदी की सहायक नदियों के पुनरोद्धार, संरक्षण, मरम्मत और पुनर्वासन के लिए कार्य किया जायेगा।

बुंदेलखंड सेवा संस्थान के मंत्री वासुदेव सिंह को जिला गंगा संरक्षण समिति का सदस्य नामित किये जाने पर उनके शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड सेवा संस्थान के मंत्री वासुदेव सिंह ने लगभग 17 वर्षों के सामाजिक जीवन में मड़ावरा जैसे पिछड़े जंगली इलाके में सबसे ग़रीब हासिये में जी रहे विकास से वंचित आदिवासी बनवासी समुदाय एवं अन्य पिछड़े वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रामाणिक कार्य किया है। शासन-प्रशासन के सहयोग से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक 
पहुंचाने के लिए अनेक रचनात्मक गतिविधियों को सफलता पूर्वक संचालित किया है। 
उन्होंने प्राचीन तालाबों के पुनर्जीवन, खेत तालाब बनाने, 
बण्डई नदी, ओडी नदी के पुनर्जीवन के लिए प्रशासन के साथ सराहनीय योगदान दिया है। उल्लेखनीय कार्यों के लिए
बुंदेलखंड सेवा संस्थान के मंत्री वासुदेव सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ एवं जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह सम्मानित कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments