Header Ads Widget

कुंए में गिरी महिला के लिए देवदूत साबित हुए देहात थाना आरक्षक अजय यादव


टीकमगढ़। जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुएं में गिरी महिला के लिए पुलिस आरक्षक देवदूत बनकर सामने आया और महिला की जान बचाई। ग्राम रानीपुर निवासी 40 वर्षीय महिला तुलसा चढार ने बताया कि जब बह अपने कपड़े धो रही थी तभी पैर फिसलने से कुंए में गिर गई। महिला को तैरना भी नही आता था। कुएं पर मौजूद अन्य महिलाओं में चीख पुकार मच गई तभी बहां मौजूद पुलिस आरक्षक अजय यादव ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल महिला को कुंए से निकालने का इंतजाम किया। टीकमगढ़ देहात थाना में पदस्थ आरक्षक अजय यादव अपनी माँ को कोरोना वैक्सीन लगबाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। तभी उन्होंने कुंए में किसी के गिरने और महिलाओं के चिल्लाने की आबाज सुनी। पुलिस आरक्षक अजय यादव की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। 
जिला अस्पताल परिसर में मौजूद उक्त कुएं पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नही हैं। कुएं के ऊपरी हिस्से पर लगे जाल का ढक्कन भी गायब है। इसी ढक्कन के न होने से ये घटना घटी।

Post a Comment

0 Comments