(मनीष यादव ) पलेरा:- पलेरा में कांग्रेसियों ने रविवार को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ तीन काले कानूनों को वापस लेने को लेकर विरोध जताया। सभी कांग्रेसी बड़ी संख्या में छोटा बस स्टैंड से अपने अपने वाहनों और ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली निकालते हुए निकले। कार्यकर्ताओं ने छोटा बस स्टैंड पर धरना भी दिया। सभी कार्यकर्ता रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां पूर्व विधायक चंदा रानी सुरेंद्र सिंह गौर ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें तीन काले कानूनों का उल्लेख किया गया है कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान, खेत और खलियान के खिलाफ घिनौना षड़यंत्र किया है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी किरन अहिरवार, चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, दिग्विजय सिंह गौर (अम्मू राजा) जिला पंचायत उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह गौर, मोहन अहिरवार राजू राय मनमोहन चढ़ार विश्वदीप सिंह रोहित यादव राजदीप सिंह चौहान इमरान खान आम जनमानस का सैलाब किसान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments