किसान, खेत और खलियान के खिलाफ षड़यंत्र कर रही मोदी सरकार, कांग्रेसियों ने जताया विरोध
टीकमगढ़। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ तीन काले कानूनों को वापस लेने को लेकर विरोध जताया। सभी कांग्रेसी बड़ी संख्या में राजेंद्र पार्क मानस मंच से अपने अपने वाहनों और ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली निकालते हुए निकले। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहा पर धरना भी दिया। सभी कार्यकर्ता रैली निकालते हुए कलेक्ट्रोरेट पहुंचे। जहां प्रदेश महासचिव कांग्रेस महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष महेश यादव ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान, खेत और खलियान के खिलाफ घिनौना षड़यंत्र किया है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी किरन अहिरवार, सूर्य प्रकाश मिश्रा, चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, प्रणव जायसवाल, भरत सोनी, परितोष व्यास, अभय भदौरा, संजय नायक, रमा चौहान, गौरव शर्मा, देवेंद्र नापित, राजीव जैन, जावेद खान, देवेंद्र भास्कर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments