Header Ads Widget

किसान हमारे भाई माता पिता अन्नदाता है राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ।।


सभी को चौधरी चरण सिंह के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है- डीएम
ललितपुर। आज बुधवार को राजकीय इन्टर कालेज, में चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के अवसर पर ÓÓकिसान सम्मान दिवसÓÓ का आयोजन जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार की अध्यक्षता एवं राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ.प्र. मनोहर लाल पंथ तथा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। 
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं से सम्बंधित स्टाल लगाये गये। राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशुमार द्वारा सर्वप्रथम परिसर में लगे विभागीय स्टालों का अवलोकन किया गया, तत्पश्चात चौधरी चरण सिंह एवं मॉ सरस्वती के चित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं माल्र्यापण किया गया।
इसके उपरान्त उप निदेशक कृषि प्रसार द्वारा अवगत कराया गया कि आज पूरे देश में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विभाग में सभी योजनायें ऑनलाइन है। सभी योजनाओं में सब्सिडी की धनराशि सीधे कृषक के खाते में हस्तांतरित की जाती है। किसान सम्मान निधि में तीन किस्तों में सहायता राशि दी जा रही है ताकि किसान उसका उपयोग कृषि कार्य में करें ।प्रतिभाा
इसके उपरान्त जगदीश सिंह लोधी, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने अपने उद्बोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के उपलक्ष्य में आज किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान सरकार द्वारा किसान के हितों का ध्यान रखते हुये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारम्भ किया गया है।
इसी क्रम में रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन किसान भाईयों के लिए अत्यधिक सौभाग्यपूर्ण है। आज 23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह की जयंती है, उन्होंने कृषि के क्षेत्र में अनेक अनुकरणीय कार्य किये हैं, जिनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।  
इसके उपरान्त मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन, उ.प्र. सरकार द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आज चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर देश के समस्त किसान भाईयों को बधाई। कृषक हमारे भाई, मित्र, माता-पिता एवं अन्नदाता हैं। ऐसे में हम किसान के हितों की अनदेखी नहीं कर सकते हैं। किसान देश का भाग्य विधाता है। वर्तमान सरकार किसानों के लिये सकारात्मक निर्णय ले रही है। किसानों के लिये ऐसे निर्णय आज से पहले कभी नहीं लिये गये!
तदोपरान्त जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज किसान भाईयों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। प्रत्येक वर्ष चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के अवसर पर यह आयोजन होता है । 
इस अवसर पर उद्यान के तहत उत्कृष्ट खेती एवं दुग्ध उत्पादन करने वाले कृषकों को मंच के माध्यम से मंचासीन अतिथियों द्वारा माला एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments