पलेरा:-(मनीष यादव)। दिनांक 3/12/2020 दिन मंगलवार को रात्रि लगभग 12 बजे बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में किसानों के द्वारा जो लड़ाई दिल्ली में लड़ी जा रही है उसका समर्थन करने के लिए के लिए सैकड़ों किसान ,बस ,ट्रक, लोडर, एवं अपने निजी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुुए।
बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कुमार शर्मा ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी जारी रहेगा जब तक तीनों कृषि विधेयक ( काला कानून) बिल वापस नहीं किए जाते।
श्रीी विमल कुमार शर्मा जी के द्वारा बुंदेलखंड किसान यूनियन के सभी किसान भाइयों के लिए खाद्य सामग्री , एवं राशन पानी की भरपूर व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा जी के साथ मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गणेश प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव गज बदन शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता चतुर्भुज पटेल, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राजा मनीष तिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा मोर्चा दिनेश कुमार निरंजन टीकमगढ़ मध्य प्रदेश महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तारा देवी महोबा, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत, महोबा संगठन प्रभारी श्री बालाजी,जिला संगठन मंत्री बांदा मोतीलाल जी मुख्य रूप से एवं भारी संख्या में बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
0 Comments