ललितपुर/मड़ावरा (अमित श्रीवास्तव)। लोकनिर्माण विभाग की उदासीनता के चलते तहसील मुख्यालय से लगभग 4 किमी की दूरी लहर धाम की पुलिया पर एक बड़ा गड्डा होने के कारण आये रोज दो पहिया वाहनो के अलावा चार पहिया वाहनों के अनियंत्रित होने से आये रोज दुर्घटना हो रही थी। जिसको समाचार पत्रों में प्रकाशन के बाद भी विभाग ने कोई सुध नही ली और कई बड़ी-बड़ी घटनाएं होती रही। बढ़ती घटनाओं के देखते हुए कस्बा मड़ावरा के समाज सेवियों ने आगे आकर श्रमदान किया। मड़ावरा से मदनपुर को जाने वाले राजमार्ग पर वाहन चालक बेफिक्र होकर वाहनों से फर्राटा भरते हुये वाहनों से सफर करते है।
अचानक सड़क पर बने गड्ढे में वाहनों के पहिया गिरते ही असन्तुलित होकर गिर रहे है। जब विभाग के कर्मचारियों ने सुध नही ली तो मड़ावरा के कमलेश नामदेव, अरविंद श्रीवास, नेपाल कुशवाहा, संजय सोनी, अमित परमार मदनपुर टीम ने गिट्टी सीमेंट वालू ले जाकर स्वयं गड्ढे की मरम्मत कर गड्ढे को दुरुस्त किया गया।
0 Comments