Header Ads Widget

उज्जवल भारत अभियान के मंडल अध्यक्ष बने पुनीत सागर



टीकमगढ़। उज्जवल भारत अभियान संगठन के द्वारा विस्तार करते हुए सुप्रसिद्ध दिनऊ मंदिर सरकार मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उज्जवल भारत अभियान संगठन का विस्तार करते हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराज देव स्वरूपानंद के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष  हनमत सिंह लोधी की अनुशंसा पर  मंडल अध्यक्ष पुनीत सागर, अरविंद यादव, तहसील अध्यक्ष  जतारा हरिराम लोधी,  सुरेंद्र कुशवाहा को तहसील लिधौरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी नारायण वर्मा ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्रों को शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए एवं उन्हे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए गांव-गांव उज्जवल भारत अभियान के द्वारा निशुल्क कोचिंग सेंटर एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उज्जवल भारत अभियान संस्था का  मुख्य उद्देश लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं गौ संरक्षण करना उद्देश है। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम एल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद कुशवाहा, संभागीय अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, जिला महासचिव शंकरलाल कुशवाहा, महामंत्री अभिषेक कटारे, आत्माराम वर्मा, मनोज भास्कर,पीयूष मोदी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments