Header Ads Widget

शासकीय कर्मचारी से मारपीट का फरार स्थाई वारंटी 17 साल बाद रीवा से गिरफ्तार

    सिंगरौली ।  पुलिस अधीक्षक महोदय  के निर्देश पर संपूर्ण जिले में फरार आरोपी स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया जो वर्ष 2003 में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ वाद विवाद कर मारपीट किया था
    मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा लगातार फरार आरोपियों स्थाई वारंटीओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है इसके तहत कल दिनांक को मोरवा से एक स्थाई वारंटी को तो आज रीवा से एक अन्य स्थाई वारंटी सूरज को प्रकरण क्रमांक212/03 धारा 143 294 353 448 427 452 भा द वि के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है जो अपने अन्य पांच साथियों के साथ बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद कर मारपीट किया था इस तरह पिछले एक तारीख से आज दिनांक तक लगभग अलग-अलग प्रकरणों के 14 स्थाई वारंट तामील किए गए हैं
        स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह प्रधान आरक्षक संतोष सिंह राजवर्धन सिंह परिहार डी एन सिंह अजय पांडे आरक्षक संजय परिहार राहुल चौहान शामिल थे

Post a Comment

0 Comments