खुशबू अहिरवार बनी मजदूर कांग्रेस विभाग की जिला अध्यक्ष
टीकमगढ़/लिधौरा। महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने एवं उनकी हर संभव मदद करने का कार्य अक्सर खुशबू अहिरवार पति नीरज अहिरवार के द्वारा देखा गया है।इसीलिए संगठन ने आपकी रुचि और सक्रियता देखते हुए मजदूर कांग्रेस विभाग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शांति कुशवाह रवि कांत साहू प्रदेश सचिव के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले का श्रीमती खुशबू अहिरवार को मजदूर कांग्रेस विभाग का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। खुशबू अहिरवार का कहना है कि मुझे महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जो जिम्मेदारी दी गई है। मैं संगठन को भरोसा दिलाती हूं कि उसी मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगी आगामी समय में गरीब एवं मजदूर वर्ग की महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ निरंतर संघर्ष करती रहूंगी और उनके हक अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहूंगी। महिलाओं के साथ अत्याचार और उत्पीड़न को लेकर जिले में आवाज उठाती रहूंगी और पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ के साथ कार्य करूंगी।
कोई टिप्पणी नहीं