अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता।।
पलेरा।। नगर परिषद पलेरा में कार्यरत एनजीओ की सफाई कर्मचारी 7 दिन से हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिन से मिलने और उनकी समस्या जानने के लिए पलेरा के ब्लॉक अध्यक्ष राजू राय और कांग्रेसी कार्यकर्ता ने जाकर उनकी समस्या सुनी और उनकी मांगों का एक ज्ञापन भी लिया जिसमें एनजीओ में कार्यरत कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट रेट पर काम करने की मांग कहीं सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अभी हम लोगों को पांच से ₹6000 मिलते हैं जिसमें हम अपने बच्चों को ना सही से पढ़ा पाते हैं और ना ही घर का भरण पोषण कर पाते हैं इसलिए हम लोगों को कलेक्ट्रेट रेट पर हम लोगों को भर्ती किया जाए।।
No comments